सोना‌, चांदी में तेजी

इंदौर, नौ मार्च (वार्ता)। सप्ताहांत सोना एवं चांदी में मजबूती दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 400 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिका। वहीं चांदी 1900 रुपये ऊंची होकर बिकी।

कारोबार की शुरुआत सोमवार को सोना 87400 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 87800 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में व्यापार की शुरुआत 96100 रुपये पर हुई और यह शनिवार को 98000 रुपये बिकी।

कामकाज में सोना ऊंचे में 88200 नीचे में 87300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 98000 तथा नीचे 96000 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2911 डॉलर तथा चांदी 3250 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Next Post

धनखड़ एम्स में भर्ती , मोदी ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

Sun Mar 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 मार्च (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में भर्ती कराया गया। तिहत्तर वर्षीय श्री धनखड़ को आज तड़के बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद तत्काल एम्स ले जाया गया और कार्डियोलॉजी […]

You May Like