ग्वालियर: स्वयं सिद्धा महिला समूह ने संक्रांति महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान वार्ड 39 की नवनिर्वाचित पार्षद अंजली राजू पलैया को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमा जादौन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सारिका नारले उपस्थित रहीं। स्वयं सिद्धा की अध्यक्ष डॉ.महिमा तारे ने संस्था की गतिविधियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।
तत्पश्चात रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भजन संध्या आयोजित की गई। जिसमें सभी ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। भजन संध्या का संयोजन मेघा चांदोरकर ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति खोत ने किया।
