चोपना/बैतूल: गांधीग्राम में आज सुबह टहलने निकले एक युवक पर तीन भालुओं ने अचानक हमला कर दिया. हमले में घायल युवक की पहचान कार्तिक ढाली के रूप में हुई है, जो गांधीग्राम का ही निवासी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्तिक अपने साथियों के साथ सुबह घूमने निकला था.
इसी दौरान उसके कुछ साथी तालाब में नहा रहे थे, तभी तीन भालू अचानक वहां पहुंचे और कार्तिक पर टूट पड़े. शोर सुनकर तालाब में नहा रहे साथी बाहर निकले और भालुओं को खदेड़कर किसी तरह उसे बचाया.हमले में गंभीर रूप से घायल कार्तिक को तत्काल परिजन जिला अस्पताल बैतूल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है.
