सिंधिया कन्या विद्यालय का दौरा किया पोलैंड के पूर्व विदेश उप मंत्री डॉ. पिओत्र ने

ग्वालियर: सिंधिया कन्या विद्यालय में एम्बेसी ऑफ़ द रिपब्लिक ऑफ़ पोलैंड डॉ. पियोत्र ए. स्वितल्स्की, सुश्री मार्ता कुशनिएर्स्का और अरुणांश गोस्वामी का आगमन हुआ। पियोत्र ए. स्वितल्स्की पूर्व में एम्बेसडर ऑफ़ यूरोपियन यूनियन टू अर्मेनिआ, परमानेंट रिप्रेजेन्टेटिव ऑफ़ पोलैंड टू द कौंसिल ऑफ़ यूरोप रह चुके हैं।प्रधानाचार्या श्रीमती निशि मिश्रा द्वारा उनका पुष्पगुच्छों से स्वागत किया गया तथा स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर के रूप में करियर काउंसलर सुश्री उर्वशी पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

डॉ. स्वितल्स्की ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया, जिसके दौरान उन्होंने संस्थान की विविध अभिनव पहलों का अवलोकन किया और उनके सामाजिक प्रभाव की सराहना की। प्रमुख पहलों में संकल्प—ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु समर्पित सैनिटरी पैड निर्माण परियोजना को देखा तथा विद्यालय की छात्राओं के प्रयासों की सरहाना की इसके उपरांत डॉ. स्वितल्स्की ने विद्यालय की रोबोटिक्स लैब का भ्रमण किया जहाँ उन्होंने छात्राओं द्वारा निर्मित रोबोट का अवलोकन किया और उनकी तकनीकी दक्षता व नवाचार क्षमता की सराहना की ।

Next Post

सिंधिया के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट करना पड़ा भारी, कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर एफआईआर दर्ज

Tue Aug 26 , 2025
ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ फेसबुक पर की गई टिप्पणी कांग्रेस के पूर्व पार्षद को भारी पड़ गई है। महेंद्र जैन मिंदा के खिलाफ सिंधिया समर्थकों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा है जिसमें खिरका टांका गांव की एक […]

You May Like