सिंधिया के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट करना पड़ा भारी, कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर एफआईआर दर्ज

ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ फेसबुक पर की गई टिप्पणी कांग्रेस के पूर्व पार्षद को भारी पड़ गई है। महेंद्र जैन मिंदा के खिलाफ सिंधिया समर्थकों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा है जिसमें खिरका टांका गांव की एक महिला धार्मिक प्रवक्ता अनिरुद्ध आचार्य को अपने गांव में स्कूल की बदहाल स्थिति की शिकायत करती नजर आ रही है। महिला का कहना है कि गांव में स्कूल तो है लेकिन कोई शिक्षक नहीं आता, जबकि विधायक का घर महज दो किलोमीटर दूर है।

इस वीडियो को कांग्रेस नेता सचिन शर्मा ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया था। इसी पोस्ट पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद महेंद्र जैन मिंदा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को लेकर कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे भाजपा समर्थकों में रोष फैल गया। भाजपा समर्थक थाने पहुंचे और मिंदा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आईपीसी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू कर दी है। भाजपा समर्थकों ने मिंदा की टिप्पणी को अपमानजनक, आपत्तिजनक और भावनाएं आहत करने वाला बताया है। उनका कहना है कि यह टिप्पणी न केवल सिंधिया का अपमान है बल्कि उनके समर्थकों की भी अवमानना है।

Next Post

दि ग्रेट महाराजा अग्रसेन नाटक का मंचन 31 अगस्त को अटल सभागार में होगा

Tue Aug 26 , 2025
ग्वालियर: अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की मध्यप्रदेश राज्य इकाई द्वारा दि ग्रेट महाराजा अग्रसेन नाटक का मंचन रविवार 31 अगस्त को सांय 4.30 बजे से जीवाजी यूनिवर्सिटी के अटल सभागार में किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा विशेष […]

You May Like