हनोई, 04 दिसंबर (वार्ता) वियतनाम सरकार अगले वर्ष से विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में अपने वार्षिक बजट की चार प्रतिशत राशि आवंटित करेगी, जो नौ खरब वियतनामी डोंग (लगभग 34 करोड़ अमेरिकी डॉलर) के बराबर है। यह जानकारी वीएनइकोनॉमी ने गुरुवार को दी। रिपोर्ट के अनुसार, कुल निवेश में से सार्वजनिक निवेश 5.5 खरब वियतनामी डोंग (लगभग 20.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर) से अधिक होगा। नगर निगम की पीपुल्स कमेटी के उपाध्यक्ष त्रुओंग वियत डुंग ने कहा कि 2025 में आठ से 10 प्रतिशत और 2026 में 11 प्रतिशत के विकास लक्ष्य को बनाए रखने के लिए शहर के पास विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार पर निर्भर रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। नगर निगम के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक ट्रान आन्ह तुआन ने कहा कि हनोई बड़े पैमाने पर प्रयोगशालाएं स्थापित करने की तैयारी कर रहा है जिनमें से प्रत्येक की कीमत करोड़ों अमेरिकी डॉलर होगी।
Next Post
फिल्म इक्कीस से बॉलीवुड में डेब्यू करेगी अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया
Thu Dec 4 , 2025
मुंबई, 04 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटियाफिल्म इक्कीस से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म ‘इक्कीस’, से सिमर भटिया का पोस्टर सामने आया है। इस फिल्म में लीड रोल में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा हैं। अक्षय कुमार ने सिमर के लिए इंस्टाग्राम […]

You May Like
-
5 months ago
विशिष्ट इस्पात के लिए पीएलआई योजना 1.2 की शुरुआत
