एनएसयूआई ने शैक्षणिक संस्थानों की जलापूर्ति पर उठाए सवाल

जबलपुर। मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के आह्वान पर नगर निगम जबलपुर कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह धरना जिला अध्यक्ष सचिन रजक के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य शासकीय स्कूलों एवं महाविद्यालयों में छात्रों को उपलब्ध कराए जा रहे दूषित/अस्वास्थ्यकर पेयजल के खिलाफ आवाज़ उठाना तथा प्रशासन से तत्काल ठोस कदमों की मांग करना था।

धरना-प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए कहा कि शासकीय शिक्षण संस्थानों में छात्रों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की मौलिक जिम्मेदारी है। हाल के दिनों में इंदौर में दूषित/सीवेज युक्त पानी की आपूर्ति के कारण हुई जनहानि की घटनाओं का उल्लेख करते हुए चेताया कि यदि समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी गंभीर परिस्थितियाँ अन्य शहरों में भी उत्पन्न हो सकती हैं। संंगठन ने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में जनहित से जुड़े मुद्दों पर जनआंदोलन के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में जबलपुर में यह विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया। संगठन ने मांग की कि शासकीय स्कूलों एवं कॉलेजों में पेयजल की गुणवत्ता की तत्काल जांच, खराब पाइपलाइन व टंकियों की सफाई/मरम्मत, तथा नियमित जल परीक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Next Post

गौशाला के नाम पर 8.50 करोड़ की ठगी, दिल्ली पुलिस ने की गिरफ्तारी

Tue Jan 20 , 2026
ग्वालियर। भितरवार में आज मंगलवार की शाम बड़ी कार्रवाई हुई। गौशाला के नाम पर 8.50 करोड़ की ठगी के मामले में ग्राम पंचायत बडेरा भारस के जुझारपुर में श्रीकृष्ण गौशाला को संचालित करने वाले विमला कपूर चैरिटेबल ट्रस्टट्रस्ट के संचालक हरि शरण दास बाबा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया […]

You May Like

मनोरंजन