बुंदेलखंड में चीतों के लिए चार महीने और इंतजार

ग्वालियर:वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आगामी जून महीने के अंत तक श्योपुर की कूनो सेंचुरी से चार चीतों को लाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन फिलहाल तय समय सीमा में यह संभव नहीं हो पाएगा। रिजर्व में ग्राउंड लेवल पर अति आवश्यम बोमा बनाने का काम फिलहाल चल रहा है, जो आगामी चार महीने तक कम्प्लीट होने की संभावना है।
कूनो-गांधीसागर के बाद अब बुंदेलखंड में चीते बसेंगे। नौरादेही (वीडीटीआर) प्रदेश का सबसे बड़ा एरिया बनेगा जहां चार चीतों को जून में लाने की तैयारी थी।वीडीटीआर के मोहली-झापन में बोमा बन रहे हैं। जुलाई तक बोमा कम्प्लीट होंगे, तभी बारिश में चीतों की शिफ्टिंग हो सकती है।

नौरादेही प्रबंधन के अनुसार मुहली रेंज में चीतों को रखने के लिए 8 बाड़े बनाए जा रहे हैं। बीते दिनों सीएम मोहन यादव ने इनके निर्माण का भूमिपूजन किया था। ये करीब जुलाई आखिर तक कम्प्लीट हो पाएंगे। उस समय तक जोरदार बारिश का दौर प्रारंभ हो जाएगा। जानकारी अनुसार रिजर्व के अंदर मुहली, सिंगपुर और झापन रेंज के 440 हैक्टेयर इलाके में बोमा बन रहे हैं। यहां घास के बड़े-बड़े मैदान हैं, छायादार पेड़ हैं। पहले चीतों को क्वारेंटाइन बोमा में रखा जाएगा बाद में सॉफ्ट रिलीज बोमा में रखे जाएंगे। वन अमला अलग—अलग दलों में श्योपुर के कूनों जंगल में विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में इसकी ट्रेनिंग ले रहा है।

Next Post

परिजन गए थे देव दर्शन करने, पीछे से युवा पुजारी ने खाया जहर; घर की छत पर तड़पते मिले

Thu Apr 23 , 2026
गुना: जिले के आरोन थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर में हनुमान जी के मंदिर में सेवा करने वाले 22 वर्षीय युवा पुजारी संतोष शर्मा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।जानकारी के […]

You May Like