मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विधानसभा क्षेत्र में सरकारी अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू : किडनी मरीजों को मिल रही है बड़ी राहत

मुंगेर, 08 अगस्त (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विधानसभा क्षेत्र तारापुर स्थित अनुमंडलीय सरकारी अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के किडनी मरीजों को बड़ी राहत मिली है।मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से तारापुर अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस सेंटर शुरू किया गया है। इसके चालू होने से तारापुर अनुमंडल के अलावा सीमावर्ती बांका और जमुई जिले के गंभीर किडनी रोगियों को भी सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर की शुरुआत की गई है, जहां एक समय में तीन मरीजों की डायलिसिस की जा सकती है।

सिविल सर्जन ने बताया कि मुंगेर जिले में मुंगेर मॉडल अस्पताल के अलावा हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में पहले से डायलिसिस सेवा उपलब्ध है। अब तारापुर अनुमंडल अस्पताल में भी यह सुविधा शुरू कर दी गई है।

Next Post

अमेरिका के सीनियर मिलिट्री कमांडर ने व्हाइट हाउस से ईरान के साथ टकराव खत्म करने की अपील की

Sat Aug 8 , 2026
वॉशिंगटन, 08 अगस्त (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिका के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन कई हफ्तों से व्हाइट हाउस से ईरान के साथ टकराव खत्म करने का कोई रास्ता निकालने की अपील कर रहे हैं। सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। एक सूत्र ने कहा, “केन […]

You May Like