भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मध्यप्रदेश से जुड़े विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, सहकारिता विस्तार और राज्य के लंबित केंद्रीय प्रकरणों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
सीएम ने प्रदेश की प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर केंद्र का सहयोग मांगा। अमित शाह ने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और राज्य-केंद्र समन्वय को मजबूत करने वाली रही।
