मंदिर में चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश, कैमरे में कैद चोर

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत जवाहर नगर में चोरों ने लक्ष्मी माता के मंदिर को अपना निशाना बनाया। शातिर चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और दान पेटी का ताला चटकाकर चढ़ावे की नगदी सहित माता रानी के जेवर पार कर दिए। चोरी की यह पूरी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। वहीं वारदात के बाद से क्षेत्रीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Next Post

गौरझामर मे ममेरे भाई ने की हत्या, गिरफ्तार

Sat Sep 5 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब के पैसे को लेकर विवाद मे ममेरे भाई ने युवक के सिर मे लोहे की सब्बल मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच मे ले लिया और आरोपी ममेरे भाई को […]

You May Like