ग्रामीणों ने जनसुनवाई में उठाई आवाज, दबंगों ने शासकीय रास्ता किया बंद

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पचलोनपुरवा पहाड़गांव के ग्रामीणों ने शासकीय रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने रातों-रात दीवार खड़ी कर सरकारी रास्ते को बंद कर दिया, जिससे आमजन को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता वर्षों से गांववासियों के आवागमन का मुख्य साधन रहा है। अचानक दबंगों द्वारा दीवार खड़ी कर दिए जाने से खेतों और अन्य आवश्यक स्थलों तक पहुँच पाना मुश्किल हो गया है। इस कारण लोग मजबूरी में वैकल्पिक लंबे रास्तों से होकर गुजरने को विवश हैं।

मंगलवार 16 सितंबर को दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुँचे और जनसुनवाई के दौरान सामूहिक आवेदन सौंपकर रास्ता जल्द से जल्द खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शासकीय रास्ते को पुनः बहाल कराया जाए।

 

प्रशासन ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Next Post

IAS तपस्या परिहार: परंपरा को नई सोच से दी चुनौती, बोलीं, बेटी दान नहीं अभिमान

Tue Sep 16 , 2025
कटनी। नरसिंहपुर जिले के छोटे से गाँव जोवा से निकलीं IAS तपस्या परिहार न केवल मेहनत और काबिलियत की मिसाल हैं, बल्कि सामाजिक सोच और परंपरा को चुनौती देने का साहस भी रखती हैं। UPSC में ऑल इंडिया रैंक 23 हासिल कर 2018 बैच की IAS अधिकारी बनीं तपस्या ने […]

You May Like