
जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं नगर निगम आयुक्त अग्रिम कुमार के साथ मनमोहन नगर स्थिति शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आए तथा वार्डों में भर्ती मरीजों से चर्चा की तथा उनसे उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण
कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं नगर निगम आयुक्त अग्रिम कुमार ने राजीव गांधी वार्ड स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन विक्रेता से उपभोक्ताओं को वितरित किए जा रहे राशन की जानकारी ली। दुकान में उपलब्ध अनाज की गुणवत्ता को बारीकी से परखा तथा राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए राशन वितरण व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
