इंदौर से गुजरात तक शराब तस्करी की कड़ी खंगाल रही पुलिस

इंदौर. शराब तस्करी के एक मामले की जांच में पुलिस को इंदौर से गुजरात तक जुड़े नेटवर्क की जानकारी मिली है. राजेंद्रनगर पुलिस अब इस नेटवर्क में शिवा मालवीय की भूमिका की जांच कर रही है. पूछताछ में नाम सामने आने के बाद उसे मामले में आरोपी बनाने की तैयारी की जा रही है.

राजेंद्रनगर पुलिस ने तेजपुर गड़बड़ी पुलिया के पास एक कार से अंग्रेजी शराब जब्त की थी, कार चालक मौके से फरार हो गया था. मामले में पकड़े गए पर्वत प्रेमसिंह वास्कले निवासी चिकली जीराबाद (धार) से पूछताछ में शिवा मालवीय निवासी मालवीय नगर का नाम सामने आया. पुलिस जांच में सामने आया कि शिवा मालवीय का गुजरात आना जाना रहता है. पुलिस को आशंका है कि इंदौर से गुजरात तक शराब पहुंचाने वाले नेटवर्क में उसकी भूमिका हो सकती है. इससे पहले भी उसका नाम एमआईजी थाना क्षेत्र के शराब तस्करी के मामले में सामने आ चुका है. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दुर्गानगर निवासी पंकज पटेल से भी पूछताछ की थी. कॉल डिटेल और अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. सहायक थानेदार बानसिंह जमरे ने बताया कि पर्वत वास्कले के बयानों के आधार पर शिवा मालवीय को मामले में आरोपी बनाया जा रहा है. उससे पूछताछ के बाद इंदौर से गुजरात तक शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी.

Next Post

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की तैयारियों की कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Mon Aug 3 , 2026
आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की तैयारियों की विभागवार गहन समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के […]

You May Like