कलेक्टर श्री गुप्ता ने किया मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण

खंडवा, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विकासखंड पुनासा में आयोजित शिविर के उपरांत कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कृषि विभाग अंतर्गत संचालित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में एकत्रित मृदा नमूनों तथा सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मिट्टी नमूना एकत्रीकरण की प्रक्रिया, नमूना परीक्षण की विधि एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड में अनुशंसित उर्वरक मात्रा के बारे में कृषि अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर जानकारी ली।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मिट्टी परीक्षण के आधार पर ही खाद व उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी जाए, ताकि मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और उत्पादन में वृद्धि हो। साथ ही सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऐश्वर्य वर्मा, उप संचालक कृषि श्री सी.एल.केवड़ा, सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी श्रीमती कविता गवली, सहायक संचालक श्री दीपक मण्डलोई एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

पुनासा के ग्राम चिकडालिया में जल संरक्षण को लेकर रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग पर दिया जोर

Fri Oct 23 , 2026
खंडवा, पुनासा विकासखंड के ग्राम पंचायत चिकडालिया में जल संरक्षण के लिए तैयार किए गए जल स्रोतों का निरीक्षण कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने शुक्रवार को किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्रामीणों और कर्मचारियों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सही तकनीक के बारे में बताया। उन्होंने कहा […]

You May Like