इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के लोटस पार्क स्थित ज्ञानदीप बॉयज हॉस्टल कैंपस के एक फ्लैट से अज्ञात बदमाश दो लैपटॉप और ऑफिस बैग चोरी कर ले गया. बैग में ऑफिस का आईडी कार्ड और अन्य सामान रखा था. पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है.
25 वर्षीय फरियादी मानव माथुर के फ्लैट में टेबल पर रखा उनका निजी लैपटॉप और पास में रखा ऑफिस बैग बदमाश चुरा ले गया. बैग में ऑफिस का लैपटॉप, आईडी कार्ड और अन्य सामान था. पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी के आधार पर बदमाश का सुराग तलाश रही है.
Next Post
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर हमले का सीसीटीवी आया सामने, आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर
Mon Oct 26 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत पसियाना में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मगन सिद्दीकी पर कल चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, न्यू […]

You May Like
-
7 months ago
बंगलादेश में खसरे का प्रकोप, अब तक 145 बच्चों की मौत
-
2 months ago
वृद्धाश्रम में बच्चों ने बनाए माटी के गणेश
-
6 months ago
केरल में फुटबॉल खेलते समय बिजली गिरने से युवक की मौत