सीएम डॉ यादव ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला से की भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार मुंबई प्रवास के दौरान आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला और उनके पुत्र आर्यमन विक्रम बिरला से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें आगामी वर्ष मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिरला को मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश की व्यापक संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। बिरला ने मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Next Post

मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर भीषण बस हादसा, 6 की मौत, 15 से अधिक घायल; मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता

Thu Oct 22 , 2026
रायपुर, 22 अक्टूबर ( वार्ता) छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुए भीषण बस हादसे में गुरूवार को एक बच्ची सहित 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य […]

You May Like