जबलपुर: मझौली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग घर में बनी सीढिय़ों से गिर गया जिसे उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हरलाल गड़ारी 70 वर्ष निवासी सुशीला परिसर गली नम्बर 5 अमखेरा रोड़ गोहलपुर का घर में सीढिय़ों से गिरने से घायल हो गया था.
जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर 12-30 बजे हरलाल गड़ारी की मौत हो गई।
