
इंदौर। जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से *जल गंगा संवर्धन अभियान* के अंतर्गत शहर में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए आज प्रातः *महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में प्रातःकाल नेहरू स्टेडियम से “क्लीन इंदौर सेव वाटर साइक्लोथान** ” का आयोजन किया गया। इस दौरान *महापौर द्वारा साइकिल चलाकर जल संरक्षण के लिए नागरिकों को प्रेरित किया* तथा जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू , अपर आयुक्त आशीष पाठक, इंदौरी सुबह के नितिन चतुर्वेदी, एवं बड़ी संख्या में साइकिलिस्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
*महापौर पुष्यमित्र भार्गव* ने कहा कि ग्रीन इंदौर, क्लीन इंदौर, क्लीन वॉटर और जल गंगा संवर्धन अभियान के संदेश के साथ हर वर्ष हम यह साइक्लोथान का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले भविष्य में हमारे बच्चे एवं उनके बच्चों के लिए पानी बचाने के उद्देश्य से हम लगातार कार्य कर रहे हैं। इंदौर का भूमि का जल स्तर जो की लगातार कम होता जा रहा है, अगर हम लोग जागरुक नहीं हुए तो हमारे बच्चे और उनके बच्चों के लिए पानी नहीं रहेगा। इंदौर की जनसंख्या बढ़ रही है जो जनसंख्या इंदौर की 2030 में अनुमानित थी वह जनसंख्या 2023 में ही बढ़ गई। जल संरक्षण के लिए हम सभी वाटर हार्वेस्टिंग के घरों पर छोटे-छोटे संयंत्र लगाए, जिससे भूमिगत जल का स्तर बढ़ाया जा सके। इंदौर देश में दूसरे नंबर का महंगा पानी पीने वाला शहर है, पहले स्थान पर शिमला है।
*महापौर* ने कहा कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर स्वच्छता के फीडबैक में भी नंबर वन बने इस उद्देश्य से नागरिकों से अपील की है कि स्वछता फीडबैक में अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम के दौरान महापौर श्री भार्गव द्वारा माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे मध्य प्रदेश में केवल इंदौर में नहीं संपूर्ण मध्य प्रदेश मे जल गंगा संवर्धन अभियान कि शुरूआत करते हुए, छोटी-छोटी वाटर बॉडीज को, तालाबों को, नदियों को जोड़ने का काम कर उनको पुनर्जीवित करने का काम किया है।
*जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू* ने कहा कि इंदौर ने पिछले वर्षों से जल संरक्षण एवं भूमिगत जल को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं, पिछले तीन वर्षों के अंदर शहर में रिचार्ज सॉफ्ट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए लगातार कार्य किया है जिसके तहत के लगभग 500 से अधिक रिचार्ज सॉफ्ट का निर्माण, कुएं-बावड़ी, तालाबों के साथी तालाबों की चैनल का संरक्षण, गहरीकरण एवं सफाई का कार्य किया है। इसके साथ ही शहर के नागरिकों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने तथा शहर की जनता को जागरूक करने के क्रम में साइक्लोथान का आयोजन किया गया है।
*अपर आयुक्त आशीष पाठक* ने बताया कि साइक्लोथान नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग जीपीओ चौराहा, राजीव गांधी चौराहा, मानिक बाग रोड, कलेक्टर चौराहा, टावर चौराहा, सपना संगीता, इंदिरा प्रतिमा होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई, इस आयोजन में शहर के नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं साइक्लिंग प्रेमियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। आयोजन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट, केप, प्रमाण पत्र एवं रिफ्रेशमेंट प्रदान किया गया।
