जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत इंद्राना में रहने वाले एक किसान को उस वक्त हार्ट अटैक आ गया जब वह खेत में खाद डालने जा रहा था। किसान को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक भूपेन्द्र भूमिया 33 वर्ष निवासी भैरव चौक शासकीय अस्पताल के पीछे इंद्राना ने सूचना दी कि उसके पिता राजकुमार भूमिया, मोहल्ले के प्रमोद बर्मन, सुरेन्द्र बर्मन के साथ सिंगलदीप मेें रूपेन्द्र पटैल के खेत में खाद डालने के काम से गये थे.
खेत जाते समय रास्ते में पिता को सीने में दर्द होने लगा, जिन्हें उपचार के लिए इंद्राना अस्पताल ले गए। पिता को मझौली अस्पताल रेफर करने पर मझौली अस्पताल लेकर आये डाक्टर ने चैक कर उसके पिता राजकुमार भूमिया 55 वर्ष को मृत घोषित कर दिया, पिता को बीपी की शिकायत रहती थी पिता की मौत हार्ट अटैक से हुयी है।
