कैफे के बाहर युवकों पर चाकू से हमला, दो घायल,चार के खिलाफ प्रकरण दर्ज

इंदौर:बाणगंगा क्षेत्र में कैफे के बाहर खड़े युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. विवाद के बाद आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर लात-घूंसों से मारपीट करते हुए चाकू से वार कर दो युवकों को घायल कर दिया. घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करायाहै.बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि घटना टीसीएस चौराहा स्थित परी कैफे और मैट्रो ढाबे के पास हुई.

फरियादी की रिपोर्ट पर अभिषेक उर्फ बटेर ठाकुर निवासी नीला आकाश स्कूल के पीछे, शुभम उर्फ सिन्नी सोनी निवासी दुर्गा नगर, अमन उर्फ बालू निवासी – ऋषि नगर और राज उर्फ आर.जे. राठौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. चाकूबाजी की घटना में यश उर्फ भूरा गोयल और कृष्णा यादव को चोट आई है.

फरियादी पक्ष ने पुलिस को बताया कि युवक कैफे के पास खड़े थे, तभी आरोपी वहां पहुंचे और विवाद करने लगे. विरोध करने पर चारों ने मिलकर दोनों युवकों को घेर लिया और लात-घूंसों से हमला करते हुए चाकू से वार किए. हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले. घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है, पुलिस ने मामले में धारा 307 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है.

Next Post

सेमरिया विद्यालय के जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर छात्राएं

Sun Jul 13 , 2025
सेमरिया/सीधी: सेमरिया क्षेत्र के शासकीय गुरुकुल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थिति अत्यंत दयनीय है। 33 वर्ष पुराना यह विद्यालय भवन जर्जर हो चुका है और कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है।बावजूद इसके विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई जारी है जिसमें लगभग 200 छात्राएं अध्ययनरत […]

You May Like

मनोरंजन