सेमरिया/सीधी: सेमरिया क्षेत्र के शासकीय गुरुकुल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थिति अत्यंत दयनीय है। 33 वर्ष पुराना यह विद्यालय भवन जर्जर हो चुका है और कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है।बावजूद इसके विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई जारी है जिसमें लगभग 200 छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में भवन की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। टीन शेड में कक्षाएं जर्जर स्थिति में हैं और बारिश के दिनों में पानी भर जाता है.
जिससे छात्रों और शिक्षकों को भारी परेशानी होती है। प्राचार्य ने विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से विद्यालय भवन निर्माण की मांग की हैए लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विद्यालय की छात्राओं को बैठने के लिए पर्याप्त कक्षाएं नहीं हैं। जर्जर टीन शेड के नीचे पढ़ाई करने को छात्राएं मजबूर हैं। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक और छात्र हैं लेकिन भवन की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय का भवन एक गंभीर मुद्दा है जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
