बाल भिक्षावृत्ति के विरूद्ध जिले में चलेगा बीस दिवसीय अभियान

० जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई आयोजित

नवभारत न्यूज

सीधी 30 जून। जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा संचालनालय महिला एवं बाल विकास के पत्र के पालन में सामाजिक न्याय, नगरीय प्रशासन, पंचायती राज, श्रम विभाग, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास व पुलिस विभाग के सहयोग से जिले में 1 जुलाई से 20 जुलाई तक संभावित बाल भिक्षावृत्ति क्षेत्रों का चिन्हांकन कर जागरूकता अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया गया है।

श्री सोमवंशी ने कहा कि सभी विभाग संवेदनशीलता से बाल अधिकारों के संरक्षण से संबंधित विषयों पर कार्यवाही करें एवं बच्चों के हित में शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ शत- प्रतिशत एवं त्वरित रूप से जरूरतमंद बच्चे को दिया जाये। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय छात्रावास के कर्मचारियों, विद्यालय वाहनों में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस चरित्र सत्यापन कराया जाये एवं उक्त कर्मचारियों से लिखित में अंडरटेकिंग लिया जाये कि उनके विरूद्ध बच्चों एवं महिलाओं के उत्पीडऩ के संबंध में कोई भी अपराध पंजीबद्ध नहीं है। पॉक्सों एक्ट एवं बाल अधिकार संरक्षण से संबंधित जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाये। कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में लैंगिक उत्पीडऩ एवं सायवर अपराध के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाये। बच्चों को गुड टच-बैड टच, चाईल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, डॉयल 100,पॉक्सों इ बॉक्स आदि की जानकारी दी जाये। बैठक में कलेक्टर द्वारा श्रम विभाग को निर्देशित किया गया कि राजस्व, पुलिस, महिला एवं बाल विकास, बाल कल्याण समिति के समन्वय से बालश्रम नियोजित करने वाले प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर बाल श्रम में नियोजित बच्चों का रेसक्यू कर पुनर्वास करें एवं बाल श्रम नियोजित करने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरूद्ध श्रम विधियों के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही करें।

००

बैठक में ये रहे उपस्थित

जिला बाल कल्याण एवं समिति की बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीधी अंशुमन राज, उपखंड मजिस्ट्रेट मझौली आर.पीत्रिपाठी, रामपुर नैकिन शैलेश द्विवेदी, संयुक्त कलेक्टर एस.पी मिश्रा, बालक कल्याण समिति के अध्यक्ष शांत शिरोमणि पयासी, सदस्य गण सचीन्द्र मिश्र, सिद्धार्थ तिवारी, रंजना मिश्रा, श्रम अधिकारी अकांक्षा पाठक, परियोजना अधिकारी शिवानंद शुक्ला, परिवीक्षा अधिकारी अनुराग पाण्डेय एवं जिले के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थिति रहे।

०००००००००००

Next Post

बीज से लेकर कटाई तक: धान के हर पड़ाव पर फसल को सुरक्षित रखने की जरूरी बातें

Mon Jun 30 , 2025
 भारत जैसे कृषि प्रधान देश में धान की खेती सिर्फ भोजन का साधन नहीं, बल्कि लाखों किसानों की आजीविका का आधार भी है। लेकिन बदलते मौसम, बढ़ते कीट-रोग, और असमय बारिश जैसी चुनौतियां धान उत्पादन को लगातार प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि किसान […]

You May Like