
सिंगरौली। म.प्र. सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के बैनरतले कोटेदार अपनी वेतन वृद्धि को लेकर आठ दिन से कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चित धरना प्रदर्शन पर बैठे हुये हैं।
म.प्र. सहकारिता समिति के प्रदेश सह सचिव सीता प्रसाद यादव ने बताया कि वेतन वृद्धि की मांग लंबे समय से की जा रही है, मगर विके्रताओं को केवल आस्वासन मिला है। वर्तमान में हालात यह हैं कि करीब 6 महीने से विके्रताओं को वेतन नही मिला है, उनकी मांग है कि प्रत्येक महीने निर्धारित तिथि पर विके्रताओं को वेतन मिले। आगे उन्होंने बताया है कि कोविड के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत वितरित राशन का भुगतान भी अभी तक जिले के विके्रताओं को नही मिला है। साथ ही शासकीय राशन दुकानदारों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन नही हुआ हैं।
