रांची को मिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का तोहफा, टी20 और टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा जेएससीए

रांची, 26 मार्च (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) रांची को दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी का अवसर मिला है।

जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडे ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में राज्य में क्रिकेट के दो बड़े मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।

इसके अलावा, 19 फरवरी से 23 फरवरी 2027 तक भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच एक टेस्ट मैच का आयोजन भी किया जाएगा। यह मुकाबला रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

 

Next Post

विद्युत वाहन का चलन तेज करने के लिए पुराने वाहन स्क्रैप कराने पर प्रोत्साहन की सिफारिश

Thu Mar 26 , 2026
नई दिल्ली 26 मार्च (वार्ता) उद्योग जगत का मानना है कि दिल्ली में पुराने वाहनों को स्क्रैप घोषित कर बिजली के वाहन खरीदने पर एक लाख रुपये तक की राशि के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को लागू करने से महानगर में स्वच्छ परिवहन की ओर बदलाव तेज़ हो सकता है। […]

You May Like