
जबलपुर। जबलपुर डायोसिस के पूर्व बिशप पीसी सिंह को आर्थिक अपराध ब्यूरो ने ढाई करोड़ रुपये के गबन के आरोप में कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी केे खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और प्रवर्तन निदेशालय में 64 मामले दर्ज हैं।
ईओडब्ल्यू के अनुसार, पीसी सिंह और एनडीटीए चेयरमैन पाल दुपारे ने कटनी के बास्लेय स्कूल की 0.22 हेक्टेयर भूमि के रेलवे द्वारा अधिग्रहण पर प्राप्त मुआवजा राशि 2,45,30,830 रुपये का गबन किया।
