
शाजापुर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शुक्रवार को नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 6 व 9 के 221 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अरुण भीमावद रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विवेक दुबे ने की। अतिथियों में आशीष नागर, योगेश भावसार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। योजना की शुरुआत वर्ष 2004-05 में हुई थी और यह लगातार जारी है। समारोह में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की बड़ी उपस्थिति रही।
