पार्टी करने पैसे नहीं दिए तो युवक को चाकू से गोदा

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत जंक्शन ढाबा के पास नागपुर कटनी हाईवे रोड पर तीन बदमाशों ने पार्टी करने पैसे न देने पर एक युवक को चाकू से गोद दिया।

पुलिस के मुताबिक मुकेश गौड ठाकुर 26 वर्ष निवासी शांति नगर परसवाडा कॉलोनी धनवंतरी नगर संजीवनी नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह एवं साहिल झारिया मोटर सायकिल से शादी में टेंट का काम करने बिजौरी गए थे जहॉ से वापस अपनी मोटर सायकिल से घर आते समय रात जंक्शन ढाबा के पास नागपुर कटनी हाईवे रोड पर हम दोनो रूक कर खडे हुये तभी एक मोटर सायकिल पर 3 लडके आये और बोले हमें दारू पार्टी करना है रूपये दो, उसने मना करने पर दो ने उसे पकड़ लिया और एक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे चोटें पहुंचा दी।

Next Post

दुबई पोर्ट के पास जहाजों का जमावड़ा! होर्मुज की खाड़ी से क्यों बनाई दूरी?

Wed May 6 , 2026
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और सीजफायर के कमजोर होने की खबरों के बीच होर्मुज स्ट्रेट से व्यापारिक जहाज दूरी बना रहे हैं और दुबई की और जा रहे हैं। होर्मुज स्ट्रेट में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है जिससे वहां से गुजरने […]

You May Like