जबलपुर: हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष जस्टिस विवेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में केंद्रीय कारागार में वृहद स्वास्थ्य व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुडक़र कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें 265 बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।इसी के साथ जस्टिस विवेक अग्रवाल ने बंदियों को विधिक सहायता संबंधी जानकारी दी गई।
बेहतर स्वास्थ्य व उनके प्रकरणों के निराकरण हेतु समय पर उचित कार्यवाही करने, बंदियों को मिलने वाली माफी की जानकारी से बंदियों को अवगत कराने व नियमानुसार बंदियों को माफी का लाभ दिए जाने निर्देशित किया गया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कालेज से आए हुए जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्किन व वीडी, स्त्री रोग, ईएनटी, डेन्टल, न्यूरोलाजी, मनोरोग, अस्थिरोग, शिशुरोग, अंकोलाजीए नेफ्रोलाजी विभाग के चिकित्सकों द्वारा जेल में परिरूद्ध कुल 265 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व उनके उपचार हेतु जरूरी दवाईयों का वितरण भी किया गया। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर, उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश, उप जेल अधीक्षक रूपाली मिश्रा व सहायक जेल अधीक्षक अंजू मिश्रा का सहयोग रहा। संचालन सहायक जेल अधीक्षक हिमांशु तिवारी ने किया।
