नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का शिकंजा

सिंगरौली । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती और बढ़ा दी है। बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि चलाए गए विशेष अभियान में सात वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते मिले, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया और उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई के लिए प्रकरण परिवहन विभाग को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यातायात पुलिस के अनुसार जनवरी से जुलाई 2026 तक सात माह में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 120 से अधिक चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। इन मामलों में न्यायालय द्वारा 13 लाख 50 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना भी अधिरोपित किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे की हालत में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। ऐसे में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से शराब का सेवन करने के बाद वाहन नहीं चलाने की अपील भी की गई है।

Next Post

संवाद की कमी के कारण हुआ दिल्ली के जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों का आंदोलन: भागवत

Thu Aug 6 , 2026
मुंबई 06 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने देश की नयी पीढ़ी को ईमानदार और देशभक्त बताते हुए कहा है कि उनकी बात सुनी जानी चाहिए। संवाद की कमी के कारण ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों आंदोलन हुआ। श्री भागवत ने गुरुवार को यहां […]

You May Like