टीकमगढ़ नगरपालिका के 4 कर्मचारी निलंबित, लापरवाही व उदासीनता के आरोप

भोपाल: नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने टीकमगढ़ नगरपालिका परिषद के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नगरीय निकायों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टीकमगढ़ विधायक यादवेन्द्र सिंह की शिकायत के आधार पर कार्यपालन यंत्री सागर को जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच में उपयंत्री विजय सोनी, उपयंत्री बी.के. चतुर्वेदी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गीता मांझी और सहायक ग्रेड-3 सूर्या नायक को दोषी पाया गया। रिपोर्ट में उनके कर्तव्यों में घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता सामने आई।

निलंबन के दौरान गीता मांझी का मुख्यालय भोपाल में संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यालय रहेगा। अन्य तीन कर्मचारियों का मुख्यालय सागर में संयुक्त संचालक कार्यालय निर्धारित किया गया है।

 

Next Post

कार्बाइड गन से भोपाल में अब तक 186 घायल, मप्र में 300 पार; लगा पूर्ण प्रतिबंध, अस्पतालों में सर्जरी

Fri Oct 24 , 2025
भोपाल। दिवाली के बाद भोपाल और आसपास के जिलों में घरेलू रूप से बनाई गई कार्बाइड गन से गंभीर हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक प्रदेश भर में करीब 300 लोग, जिनमें अधिकतर बच्चे और किशोर हैं, आँखों और चेहरे की चोटों से पीड़ित हुए हैं। अकेले भोपाल […]

You May Like