चावल, गेहूं नरम; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के औसत भाव घट गये। गेहूं में भी नरमी रही। चीनी के दाम कमोबेश गत दिवस के स्तर पर ही टिके रहे। वहीं, खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 23 रुपये गिरकर 3,843 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गयी। गेहूं आठ रुपये सस्ता हुआ और 2,854 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा छह रुपये महंगा हुआ। दाल-दलहनों में चना दाल औसतन 22 रुपये और उड़द दाल 12 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मूंग दाल की कीमत 10 रुपये और मसूर दाल की आठ रुपये प्रति क्विंटल फिसल गयी। वहीं, तुअर दाल चार रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा एक रिंगिट टूटकर 4035 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.29 प्रतिशत की बढ़त में 48.93 डॉलर के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल औसतन 25 रुपये और सूरजमुखी तेल चार रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। वहीं, वनस्पति की कीमत 47 रुपये और मूंगफली तेल की 20 रुपये टूट गयी। सोया तेल में 15 रुपये और सरसों तेल में 11 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव में 14 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। वहीं, चीनी गत दिवस के स्तर पर लगभग स्थिर रही।

Next Post

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 116 अंक टूटा

Wed Dec 24 , 2025
मुंबई, 24 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती तेजी के बाद गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 116.14 अंक (0.14 प्रतिशत) टूटकर 85,408.70 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 35.05 अंक यानी 013 प्रतिशत नीचे 26,142.10 अंक […]

You May Like