सीतारमण ने बजट से पहले आवासन, श्रम क्षेत्र के हितधारकों के साथ की बैठक

नयी दिल्ली, 20 नवंबर (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को आवासन और श्रम क्षेत्र के हितधारकों के साथ परामर्श बैठक का आयोजन किया।

बजट पूर्व आठवीं बैठक में रोजगार एवं श्रम क्षेत्र के हितधारकों के साथ परामर्श के दौरान वित्त मंत्री ने उनकी मांगों और सुझावों को सुना। नौवीं बैठक आवासन, शहरीकरण और संस्कृति क्षेत्र के विशेषज्ञ और हितधारक शामिल हुए। दोनों बैठकों में आर्थिक मामलों के विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।

बजट हर साल 01 फरवरी को पेश किया जाता है। इससे पहले वित्त मंत्री सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों के हितधारकों से चर्चा कर उनकी जरूरतों और समस्याओं को समझने का प्रयास करते हैं।

वित्त वर्ष 2027-28 का बजट ऐसे समय में पेश किया जाना है जब पश्चिम एशिया संकट के बाद देश में महंगाई बढ़ रही है। दूसरी तरफ, आपूर्ति को लेकर भी बाधाएं जारी हैं।

ऐसे में वित्त मंत्री के सामने लोगों को महंगाई से राहत देते हुए वित्तीय अनुशासन बनाए रखने की सबसे बड़ी चुनौती होगी।

 

Next Post

रुपया 71 पैसे मजबूत

Fri Nov 20 , 2026
मुंबई, 20 नवंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के निवेश बढ़ाने से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुक्रवार को रुपया 71 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 92.62 रुपये का बोला गया। एफपीआई ने आज भारतीय पूंजी बाजार में 90.3 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश किया। इस […]

You May Like