
मांधाता। मांधाता थाना के मोटक्का चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी के पास से 5.70 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है।
एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि एसपी अगम जैन के निर्देश पर जिले भर में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार रात टीआई अनोख सिंह सिंधिया के नेतृत्व में चौकी प्रभारी लखन डाबर ने चेकिंग के दौरान आरोपी धर्मेंद्र को पकड़ा। दूसरा आरोपी ऋषि मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया।
