घर पर मिला धमकी भरा पार्सल, पत्र के साथ रखी मिली पिस्टल

इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक महिला को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा पार्सल दिए जाने का मामला सामने आया है. पार्सल में जान से मारने की धमकी का पत्र और एक पिस्टल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

सुबह करीब 7:30 बजे द्वारकापुरी स्थित एक मकान पर एक अज्ञात व्यक्ति पार्सल देकर चला गया. पार्सल खोलने पर उसमें धमकी भरा पत्र और पिस्टल पाई गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पार्सल को जब्त कर जांच शुरू की. इस मामले में फरियादिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की पहचान और पार्सल भेजने के उद्देश्य की जांच कर रही है.

Next Post

निशुल्क ब्राह्मण रिश्ता केंद्र का शुभारंभ, प्रतिदिन सेवाएं देंगे

Sun Feb 1 , 2026
ग्वालियर: सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर आज निशुल्क ब्राह्मण रिश्ता केंद्र का शुभारंभ समाजसेविका श्रीमती सरोज मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशेष अतिथि के रूप में सरंक्षिका अंजू दीक्षित, संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा, रेनू शर्मा, किरण मिश्रा, शशि गोस्वामी, प्रीति शर्मा उपस्थित थीं। कार्यक्रम की […]

You May Like