निशुल्क ब्राह्मण रिश्ता केंद्र का शुभारंभ, प्रतिदिन सेवाएं देंगे

ग्वालियर: सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर आज निशुल्क ब्राह्मण रिश्ता केंद्र का शुभारंभ समाजसेविका श्रीमती सरोज मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशेष अतिथि के रूप में सरंक्षिका अंजू दीक्षित, संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा, रेनू शर्मा, किरण मिश्रा, शशि गोस्वामी, प्रीति शर्मा उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंत्री डॉ. मुन्नालाल शर्मा ने की। संचालन संयुक्त अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा ने किया. वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पंडित गिरिराज गुरुजी, राजू पंडित, कृष्ण बिहारी दुबे के मुख्य आचार्यत्व में केंद्र का पूजन किया गया।

आभार अशोक कुमार शर्मा ने व्यक्त किया। चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में 17 वां निशुल्क सकल ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन के लिए सकल ब्राह्मण महिला महासमिति की महिलाओं द्वारा स्मारिका का लोकार्पण किया गया। शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी 99 वर्षीय पंडित जयराम पचौरी जी के मुख्य आतिथ्य में वैद पाठ वाचन से सभी उपवर्गीय ब्राह्मण समाजों के अध्यक्ष द्वारा किया गया। सम्मेलन में भाग लेने वालों के भोजन की व्यवस्था निशुल्क की गई है। 738 लड़कियों के बायोडाटा एवं 1384 लड़कों के बायोडाटा की जानकारी 8 सेक्टरों पर दी जाएगी। सेक्टर प्रभारी से निशुल्क ब्राह्मण रिश्ता केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है। अनेक शहरों से ब्राह्मणबंधु सम्मेलन में भाग लेने ग्वालियर आ गये हैं।

Next Post

स्कॉडा सिस्टम भी फेल! नगर वासियों को पीना पड़ रहा बदबूदार दूषित पानी

Sun Feb 1 , 2026
सतना: नगर निगम की जल आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शहर में स्कॉडा सिस्टम लगे होने के बावजूद बीते एक सप्ताह से कई इलाकों में दूषित और बदबूदार पानी की सप्लाई की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे नागरिकों में भारी नाराजगी और […]

You May Like

मनोरंजन