इंदौर: अयोध्यापुरी कॉलोनी स्थित बिजनेस बिल्डिंग के पीछे से आरोपी को गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ा है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक किली 500 ग्राम गांजे के साथ 90 हजार 400 रुपए भी बरामद किए है. आरोपी पर पहले से 17 प्रकरण दर्ज है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
पुलिस बीट पर गश्त कर रही थी, तभी सिंगापुर बिजनेस बिल्डिंग के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति झाड़ियों के पास झोला लेकर बैठा मिला. जब पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की, तो वह हड़बड़ा गया. जांच के दौरान झोले में से गांजे की तेज गंध आई, जिसके बाद तलाशी लेने पर करीब एक किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ. आरोपी की पहचान 24 वर्षीय किशोर सिंह उर्फ नन्नूलाल पिता कैलाश सिंह निवासी- सरोवर कॉलोनी, देवगुराड़िया के रूप में हुई. इसमें एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.
