बिजली कंपनी ने दिया नगर पालिका को 2 करोड़ का झटका, बोरवेल बंद बिल चालू

शिवपुरी:शहर में मड़ीखेड़ा जल आवर्धन योजना लागू होने के बाद जिन 65 बोरवेलों को डेढ़ साल पहले बंद कर दिया गया था, बिजली कंपनी आज भी उनका बिल वसूल रही है। नगर पालिका शिवपुरी ने करीब 18 महीने पहले बिजली कंपनी को उन 65 नलकूपों की सूची सौंपी थी, जो अब उपयोग में नहीं हैं या ड्राई हो चुके हैं। नियमतः इनके कनेक्शन कट जाने चाहिए थे, लेकिन विभाग की फाइलों में ये आज भी ‘जीवित’ हैं। बंद बोरवेलों का हर महीने करीब 12 लाख रुपए से अधिक का बिल बन रहा है। पिछले डेढ़ साल में बिजली कंपनी नगर पालिका के खाते से 2 करोड़ रुपए से अधिक की राशि वसूल चुकी है।
चौंकाने वाली बात यह है कि यह भुगतान नगर पालिका खुद नहीं करती, बल्कि भोपाल स्तर पर शासन से मिलने वाली चुंगी क्षतिपूर्ति राशि से सीधे काट लिया जाता है,इससे कर्मचारियों को वेतन के लाले पड रहे है। मार्च 2026 में ही नपा की 83.73 लाख रुपए की चुंगी क्षतिपूर्ति राशि सीधे बिजली कंपनी के खाते में चली गई।नगर पालिका का आरोप है कि बिजली कंपनी के रिकॉर्ड में ये बोरवेल चालू दिखाए जा रहे हैं। चूंकि मौके पर कोई रीडिंग लेने नहीं जाता, इसलिए औसत या फिक्स चार्ज के आधार पर भारी-भरकम बिल जनरेट किए जा रहे हैं।

Next Post

देवास DEO भारती निलंबित: बिना टेंडर खर्च किए 2 करोड़ से अधिक, अजय मिश्रा को प्रभार

Sun Apr 12 , 2026
देवास: उज्जैन संभाग के आयुक्त आशीष सिंह ने देवास के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एच.एस. भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई करोड़ों रुपये के सरकारी फंड में की गई गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और शासन के भंडार क्रय नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद […]

You May Like