राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी गठित

लखनऊ, 26 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रहे वाहनों की टक्कर के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है।

पुलिस महानिरीक्षक किरण एस की अध्यक्षता में गठित टीम दुर्घटना के कारणों, सुरक्षा व्यवस्था और एस्कॉर्ट प्रबंधन में संभावित चूक की जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपेगी। सुरक्षा में चूक के बिन्दु पर जांच के लिये एसआइटी में श्री किरण एस, पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ ( अध्यक्ष) के अलावा ब्रिज नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, सुलतानपुर ( सदस्य) और श्री राम कृष्ण चतुर्वेदी, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, सुलतानपुर को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि सोमवार को राहुल गांधी के सुल्तानपुर जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले में शामिल कई गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं। हादसे के समय राहुल गांधी वर्ष 2018 के एक मानहानि मामले की सुनवाई के लिए सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत जा रहे थे। इस दुर्घटना में राहुल गांधी सुरक्षित बच गए।

एसआईटी दुर्घटना के घटनाक्रम और काफिले की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल करेगी। जांच में यह भी देखा जाएगा कि वाहनों के संचालन और एस्कॉर्ट व्यवस्था में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। पुलिस मुख्यालय ने एसआईटी को जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

 

Next Post

दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पटाखे जब्त

Mon Oct 26 , 2026
विशेष संवाददाता भोपाल। दीपावली के मद्देनजर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आगजनी एवं विस्फोट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 45 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अवैध पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री जब्त की है। अभियान के तहत […]

You May Like