इंदौर: विजय नगर पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर “टेक पांडा बिल्डिंग” में कार्यरत महिला कर्मचारियों की एक विशेष मीटिंग आयोजित कर उन्हें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम पर चर्चा कर विस्तृत जानकारी दी.मीटिंग में 50 से अधिक महिला कर्मचारियों ने भाग लिया अधिकारियों ने उन्हें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित अधिकारों, शिकायत प्रक्रिया और कानूनी सुरक्षा के प्रावधानों से अवगत कराया.
साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 100 सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी भी दी गई. अधिकारियों ने महिलाओं को आपातकालीन परिस्थिति में आत्मरक्षा के तरीके, क्या करें क्या न करें जैसे विषयों पर भी जागरूक किया, जिससे वे खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकें.
