डिजीटल वोटर लिस्ट मिलने तक आयोग के खिलाफ जारी रहेगा युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) युवा कांग्रेस ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रमाण के साथ चुनाव आयोग पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया है और आयोग को लगता है कि यह आरोप गलत है तो उसे डिजिटल मतदाता सूची उपलब्ध करानी चाहिए।

युवा कांग्रेस के प्रवक्ता वरुण पांडे ने बुधवार को बताया कि युवा कांग्रेस का श्री गांधी के नेतृत्व में लगातार आंदोलन जारी रहेगा और जब तक आयोग डिजीटल वोटर लिस्ट नहीं देता है उनके संगठन का आंदोलन आयोग के खिलाफ जारी रहेगा।

श्री पांडे ने बताया कि बुधवार को भी युवा कांग्रेस ने अपना आंदोलन जारी रखा और चुनाव आयोग के कार्यालय की तरफ उसके कार्यकर्ताओं ने मार्च किया और आयोग के बाहर ‘वोट चोर आयोग’ बैनर भी लगा दिया।

उन्होंने कहा “युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर ‘वोट चोर आयोग’के बैनर लगाएं हैं। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लकड़ा ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर और गोल डाकखाना चौराहे पर लटकाए ‘वोट चोर आयोग’ के बैनर लगाए हैं।”

श्री लाकड़ा ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा “भाजपा नाम बदलने में हमेशा आगे रहती है, इसीलिए आज जब देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, तो युवा कांग्रेस ने चुनाव आयोग का नाम बदलकर ‘वोट चोर आयोग’ के बैनर लगाए है। वोट का अधिकार लोकतंत्र में जनता की आवाज होती है, जिसे भाजपा सरकार और चुनाव आयोग दबाना चाहते है।

 

 

Next Post

पेटेंट कार्यालय के अधिकारी अपने दायित्व के साथ कोई समझौता न करें : गोयल

Wed Aug 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को भारत के पेटेंट कार्यालय (आईपीओ) के अधिकारियों को अपने दायित्वों के प्रति निरंतर सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा, “ हम कोई ऐसा काम, ऐसी चूक न करें, जिससे हमें शर्मिदा होना पड़े या […]

You May Like