युवती को मदद देने के बहाने दुष्कर्म, आरोपी घटना के बाद से फरार

भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी प्रापर्टी डीलर पर 19 साल की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. मामला संज्ञान में आऩे पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि केरवा फारेस्ट में बने एक रिसार्ट में आरोपी जहूर ने उसे आर्थिक मदद देने के लिए बुलाया था. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी जहूर ने अपना गलत नाम समीर बताकर पीड़िता को मदद का भरोसा दिलाया. आरोपी जहूर ने बुधवार देर रात पीड़िता को रिसार्ट पर बुलाया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है. जहूर से उसकी मुलाकात काम के दौरान ही हुई थी. जहूर से पीड़िता ने कुछ रूपए उधार के तौर पर मांगे थे. आरोपी ने इसके लिए पीड़िता को रिसार्ट पर बुलाया था, जहां देर रात को आरोपी ने पीड़िता को झांसे में लेते हुए दुष्कर्म किया. घटना से दुखी पीड़िता ने पुलिस को सूचना देकर शिकायत की. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच कराते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है, उसकी तलाश में रातीबड़ पुलिस की टीम जुटी है.

Next Post

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Thu Jan 1 , 2026
भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. अनुमान लगाया गया है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के चलते हुई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना […]

You May Like