खाद्य तेलों में टिकाव; मसूर दाल महंगी

नई दिल्ली 21 फरवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर मांग सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि मसूर दाल महंगी हो गई वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मार्च का पाम ऑयल वायदा 33 रिंगिट उतरकर 4849 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.23 सेंट की गिरावट के साथ 47.03 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मसूर दाल में 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर अन्य दालों में टिकाव रहा। चना, दाल चना, मसूर दाल, और अरहर दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

Next Post

भारतीय रेडक्रास सोसायटी रीवा ने प्रदेश स्तरीय प्रथम पुरस्कार के लिये हुआ चयन

Fri Feb 21 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 21 फरवरी, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी इकाई रीवा को मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा वर्ष 2023-24 में किए गए सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु स्पेशल अवॉर्ड फॉर ओवरऑल परफॉर्मेंस के लिए प्रथम पुरस्कार हेतु चयनित किया किया गया है. राज्यपाल मंगूभाई पटेल 3 मार्च को राजभवन में पुरस्कार प्रदान करेंगे. प्रदेश […]

You May Like