भारतीय रेडक्रास सोसायटी रीवा ने प्रदेश स्तरीय प्रथम पुरस्कार के लिये हुआ चयन

नवभारत न्यूज

रीवा, 21 फरवरी, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी इकाई रीवा को मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा वर्ष 2023-24 में किए गए सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु स्पेशल अवॉर्ड फॉर ओवरऑल परफॉर्मेंस के लिए प्रथम पुरस्कार हेतु चयनित किया किया गया है. राज्यपाल मंगूभाई पटेल 3 मार्च को राजभवन में पुरस्कार प्रदान करेंगे.

प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्य करने हेतु प्रथम पुरस्कार प्राप्ति पर अध्यक्ष रेडक्रॉस रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल ने टीम रेडक्रॉस को शुभकामनाये देते भविष्य में इसी तरह सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्य करते रहने हेतु बधाई दी. राज्यपाल से चयरमैन डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी पुरस्कार ग्रहण करेंगे. संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, जयंत खन्ना, वाइस चेयरमैन ए के खान, सचिव डॉ विनोद श्रीवास्तव, एसडीएम त्रिपाठी, डॉ एसके त्रिपाठी, डॉ बी एन त्रिपाठी, प्रशांत जैन, डॉ हर्ष सिंह, प्रणत कनोडिया, डॉ आदित्य तिवारी, डॉ सुशील त्रिपाठी, एनपीएस परिहार, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, भारती शर्मा, सुरेंद्र सिंह,पीयूष मिश्रा, संजय शुक्ला, रजनीश तिवारी सहित समस्त कर्मचारी अधिकारी रेडक्रॉस डीडीआरसी ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है.

Next Post

अनियमितता की जांच में घिरे सचिव को खोरी पंचायत के प्रभार का मामला पहुंचा हाईकोर्ट...

Fri Feb 21 , 2025
० ग्राम पंचायत खोरी के पंच ने राज्य शासन, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं जनपद सिहावल सीईओ तथा अनियमितता के आरोपों में घिरे सचिव सहित 5 लोगों के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर की याचिका सीधी 21 फरवरी। अनियमितता की जांच में घिरे सचिव को खोरी पंचायत के प्रभार का मामला […]

You May Like