रीवा शहर में स्थित सामान्य, त्योंथर क्षेत्र में बना है खतरा

रीवा।बुधवार और गुरूवार को हुई झमाझम बारिश से रीवा और मऊगंज में बाढ़ जैसी स्थित बन गई. शहर के चारो तरफ पानी ही पानी रहा, लोगो के घरो में पानी घुस गया. कृतिम बाढ़ कही जा सकती है, बारिश थमने के बाद शहर में स्थित सामान्य हो गई है. लेकिन त्योंथर में अभी भी खतरा बना हुआ है.

दरअसल बेलन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और टमस नदी भी उफान पर है. हालाकि धीरे-धीरे जल स्तर कम हुआ है. राजस्व की टीम लगातार नजर बनाए हुए है और बाढ़ से निपटने के तमाम इंतजाम किये गये है. गौरतलब है कि शहर के अंदर हल्की सी बारिश में लोगो के घरो में पानी भर जाता है और इसके जिम्मेदार कोई और नही बल्कि शहर के लोग खुद है. चारो तरफ नाले पर अतिक्रमण कर लिया गया है, नालियो पर कब्जा कर पानी रोका गया है और अवैध प्लाटिंग भी कृतिम बाढ़ का कारण है. शुक्रवार को वार्डो में स्थित सामान्य रही, जल भराव क्षेत्र के लोग शिविर से अपने घर लौटे. प्रशासन के प्रति लोगो में आक्रोश देखने को मिला. नगर निगम को वार्ड के लोग कोसते नजर आये. शहर में स्थित सामान्य है और अभी तराई त्योंथर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. टमस नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है, बीहर और बकिया बराज के गेट खुले है जिसका पानी टमस में जा रहा है. लिहाजा टमस का जल स्तर बढ़ गया है. दोपहर बाद धीरे-धीरे पानी नीचे आ रहा है. लेकिन अभी खतरा नही टला है क्योंकि बेलन नदी उफान पर है. जब तक बेलन नदी का पानी कम नही होगा तब तक स्थित सामान्य नही रहेगी और राजस्व की टीम भ्रमण कर नजर बनाए हुए है. बारिश न होगी स्थित सामान्य रहेगी, बारिश होने पर ज्यादा खतरा है.

दस लोगो का किया गया रेस्क्यू

टमस नदी का जल स्तर गुरूवार को बढ़ गया था, हालाकि शुक्रवार से धीरे-धीरे जल स्तर कम हुआ है. जवा थाना अन्तर्गत जनकहाई में टमस नदी का पानी भर जाने से कई लोग चपेट में आ गये. रात भर छत में चढ़ कर किसी तरह रात गुजारी. सुबह एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर सभी को सकुशल निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. दरअसल टमस नदी में मिलने वाली सहायक नदियो का भी जल स्तर बढ़ गया था जिसके कारण कई घरो में पानी घुस गया था और लोग छत पर पहुंचकर अपना बचाव किये.

बेलन अभी भी खतरे के निशान के ऊपर

त्योंथर क्षेत्र के चाकघाट के पास टमस और बेलन नदी का संगम होता है और यही दोनो नदी क्षेत्र में बाढ़ का कारण बनती है. गुरूवार की शाम से बारिश बंद होने के बाद धीरे-धीरे जल स्तर घटने लगा. टमस नदी का जल स्तर भले ही कम हुआ है लेकिन बेलन नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. मेजा और अदवा बांध का घेट खोला गया है, जिसके कारण बेलन में पानी ज्यादा है और टमस नदी का जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है. खतरा भले ही कम हो गया है लेकिन बाढ़ की स्थित अभी बनी हुई है.

Next Post

दिव्यागों पर बर्बरता करने वाले पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई : जौहरी

Fri Jul 18 , 2025
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, राष्ट्रीय सशक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार एवं आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी ने रायपुर पुलिस द्वारा विकलांग भाई बहिनों पर बर्बरता किये जाने की निन्दा की है। उन्होंने कहा कि विगत रोज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विकलांगजनों […]

You May Like