रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. अनुमान लगाया गया है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के चलते हुई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे लाइन रतनपुर में बुधवार को देर रात युवक का शव देखा गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद करते हुए पीएम के लिए भेजा. मौके पर मृतक के पास कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं होने के चलते शिनाख्त नहीं हो पाई. पुलिस ने अज्ञात शव को लेकर अनुमान लगया है कि मृतक की उम्र करीब 30 साल हो सकती है. रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Next Post

जामसांवली धाम में नए साल पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य विक्रय केंद्र का शुभारंभ

Thu Jan 1 , 2026
सौसर। नववर्ष के प्रथम दिन, गुरुवार को सुप्रसिद्ध चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर संस्थान (हनुमान लोक), जामसांवली धाम में श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिला। साल के पहले दिन बजरंगबली का आशीर्वाद लेने के लिए सुबह से ही भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। इस विशेष अवसर पर संस्थान […]

You May Like

मनोरंजन