गुना के सांई सिटी कॉलोनी में खूनी खेल, मामूली बात पर किशोर को उतारा मौत के घाट

गुना:कैंट थाना क्षेत्र स्थित मुहालपुर रोड की सांई सिटी कॉलोनी में मामूली विवाद के चलते 17 वर्षीय मोहित रजक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घायल किशोर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल में अपील दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Tue Jun 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 जून (वार्ता) सरकार ने जीएसटी अपीलीय पोर्टल पर अपीलें दर्ज करवाने की भरमार से उत्पन्न दवाब को हल्का करने के लिए वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय ट्रिब्यूनल (जीएसटीएटी) के समक्ष अपील दाखिल करने की अंतिम तिथि अगले माह की 31 तारीख तक बढ़ा दी है। इससे पहले, […]

You May Like