उपयोगित जल प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला 26 जून को

इंदौर, 20 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के इंदौर में दो दिवसीय उपयोगित जल प्रबंधन पर कार्यशाला 26 एवं 27 जून को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस कार्यशाला में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के उपयोगित जल प्रबंधन से संबंधित इंजीनियर शामिल होंगे। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त, संभागीय संयुक्त संचालक, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजमेंट कंसल्टेंट और औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिक अधिकारी भी शामिल होंगे। यह कार्यशाला उपयोगित जल के प्रभावी प्रबंधन, नवीन तकनीकों और नीति निर्माण से जुड़े पहलुओं पर केन्द्रित रहेगी।
नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि कार्यशाला नगरीय जल सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में एक सार्थक पहल साबित होगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि गुगल लिंक के माध्यम से कार्यशाला में पंजीयन सुनिश्चित करें।

Next Post

छात्रा की हत्या के आरोप में पिता और दादा गिरफ्तार

Fri Jun 20 , 2025
मुरैना, 20 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने छात्रा के पिता और दादा को कल गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो देशी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों […]

You May Like