वेयरहाउस से हुई चोरी के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

सागर। आगासौद थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडी बामौरा में वेयरहाउसों में चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर 15 क्विंटल मसूर व एक बोलेरो कैंपर जब्त की है। फरियादी मनोज श्रीवास्तव और योगेंद्र रघुवंशी ने मंडी बामौरा चौकी में वेयरहाउस से मसूर और गेहूं चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मढ-बामौरा रोड पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन रोकने पर उसमें सवार आरोपी पूछताछ में घबरा गए। पकड़े गए आरोपियों में शिवा उर्फ भाव सिंह कुर्मी, पवन यादव, छोटू यादव, गजेन्द्र यादव और भूपेन्द्र उर्फ ज्वाला यादव शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने गुरुकृपा और यमुना वेयरहाउस से चोरी करना स्वीकार किया तथा अन्य चोरियों में भी शामिल होना कबूला। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल और वाहन जब्त कर सभी को जेल भेज दिया है।

Next Post

लापता बीएसएफ जवान दिल्ली में मिला

Fri Aug 1 , 2025
श्रीनगर 01 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके पंथाचौक स्थित बटालियन मुख्यालय से लापता हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान का दिल्ली में पता चला है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश निवासी और 60वीं बटालियन बीएसएफ की ‘सी’ कंपनी में तैनात कांस्टेबल सुगम चौधरी कल […]

You May Like