छात्राओं को सशक्त बनाने दिया जा रहा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

ग्वालियर:ग्वालियर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के तहत स्कूल एवं कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रशासन की ओर से दिलाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
केआरजी महाविद्यालय में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ लाइफ डिमोस्टेशन भी दिखाया गया।

प्रशिक्षण के दौरान केआरजी महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती श्रीवास्तव, खेल अधिकारी जोसेफ, शिक्षा विभाग के व्याख्याता एस बी ओझा, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास राहुल पाठक एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित थे।जिले में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने का कार्य क्रमबद्ध जारी है। आने वाले दिनों में शासकीय कन्या विद्यालय ठाठीपुर, शासकीय सीएम राइज स्कूल किलागेट, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय मुरार और शासकीय कन्या विद्यालय शिंदे की छावनी में प्रशिक्षण आयोजित कर छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Next Post

सोना में गिरावट

Sat Jun 7 , 2025
इंदौर, 07 जून (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना में गिरावट हुई। आज चांदी महंगी बिकी। चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 3312 डालर व चांदी 3600 सेंट प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है। सोना 97000 […]

You May Like